{"_id":"63f12a6a8a90159c3005b2b9","slug":"corona-passed-but-the-oxygen-plant-could-not-be-fixed-kaithal-news-c-18-1-33796-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: कोरोना गुजर गया पर ऑक्सीजन प्लांट नहीं हो पाया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: कोरोना गुजर गया पर ऑक्सीजन प्लांट नहीं हो पाया ठीक
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया गया था। इसके निर्माण के कुछ समय के बाद ही कोरेाना महामारी संक्रमण कम हो गया था। फिर इस प्लांट को बंद कर दिया गया था। अब कोरोना महामारी गुजर गई है, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। वहीं, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के कारण अभी केवल सिलिंडरों के माध्यम से ही काम चलाया जा रहा है। यह ऑक्सीजन प्लांट पिछले एक साल से खराब पड़ा है। इसे ठीक करवाने को लेकर भी अधिकारी कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यदि अधिकारी चाहें तो यह ऑक्सीजन प्लांट आसानी से शुरू किया जा सकता है। इससे प्रति मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन अस्पताल बनाई जा सकती है।
अक्तूबर 2021 से है खराब
गौरतलब है कि इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अक्तूबर 2021 में पीएम केयर फंड के तहत किया गया था। इसके निर्माण के बाद यह छह महीने तक ही चल पाया है। जबकि एक साल से इसे संचालित नहीं किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसे जरूरत नहीं होने की स्थिति में नहीं चलाया जा रहा है। जबकि इसे स्वास्थ्य विभाग ठीक ही नहीं करवा रहा है। इस ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल में बनाए गए आइसीयू में पाइपलाइन से ऑक्सीजन दी जानी है।
कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र गर्ग ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की अभी जरूरत नहीं है। जिसके चलते इसे नहीं चलाया जा रहा है। कुछ समय पहले इसमें खराबी जरूर थी, लेकिन इसे ठीक करवा दिया गया है।