{"_id":"609ae6b98ebc3ee9255dfcc4","slug":"corona-killed-9-patients-147-new-infections-were-reported-kaithal-kaithal-news-knl696730122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने 9 मरीजों को लील ली जिंदगी, 147 नए संक्रमित सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने 9 मरीजों को लील ली जिंदगी, 147 नए संक्रमित सामने आए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कैथल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिस कारण हालात विकट नजर आ रहे हैं। वहीं 147 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि सावधान रहिए, सुरक्षित रहिए और कोरोना नियमों का पालन कीजिए।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 147 नए केस सामने आए हैं। अब तक 189 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना से 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिनमें 65 वर्षीय नीमवाला निवासी महिला, 69 वर्षीय हाबड़ी निवासी महिला, 76 वर्षीय हरिगढ़ किंगन निवासी महिला, 72 वर्षीय कलायत निवासी पुरुष, 62 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष, 58 वर्षीय नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी महिला, 42 वर्षीय कलायत निवासी पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था। इसी प्रकार 62 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष तथा 45 वर्षीय कोटड़ा निवासी पुरुष जिनका इलाज हिसार में चल रहा था, शामिल हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को 78 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद घर भेज दिए गए। जिले में 9 हजार 121 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 982 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 950 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 16 हजार 917 में से 2 लाख 6 हजार 457 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिले में 741 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 7 हजार 762 व्यक्तियों में से 7 हजार 21 ठीक हो चुके हैं।
जिले में अभी तक 1 लाख 11 हजार 377 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 9 हजार 582 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 21 हजार 795 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 368 हेल्थ केयर वर्कर्स, 5 हजार 960 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 98 हजार 481 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 16 हजार 568 व्यक्ति शामिल हैं।
मंगलवार को कुल 3 हजार 811 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 41 हेल्थ केयर वर्कर्स, 16 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2286 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1468 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 13 हजार 160 वैक्सीन उपलब्ध हैं।