फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

कठवाड़ गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के बाद मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
corona
गांव कठवाड़ में कोरोना संक्रमित 65 व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे सोमवार को ही रेफर किया गया था। वहीं मंगलवार को 5 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव कठवाड़ निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को कैथल के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से उसका बीपी कम होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। उसे कोरोना संक्रमण के अलावा बीपी सहित अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। दूसरी ओर मंगलवार को पूंडरी, खुराना रोड कैथल, पिलनी से पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2810 हो गए हैं। इनमें से 148 एक्टिव केस बचे हैं। कुल 2620 लोग रिकवर हो चुके हैं। मंगलवार को 26 लोग रिकवर हुए। मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed