फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

चार कोरोना पॉजिटिव की मौत, 75 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल दो और पंचकुला के अलकैमिस्ट हास्पिटल में दाखिल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं गुहला-चीका निवासी एक अन्य कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई है। जिनके सरकार के निर्देशानुसार अंतिम संस्कार करवाए गए। वहीं शुक्रवार को 75 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल शक्ति नगर निवासी 80 साल के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है। उसे कैथल से रेफर किया गया था और कॉलेज पहुंचने पर वह मृत अवस्था में था।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव बलवंती निवासी 73 साल के एक व्यक्ति की पंचकुला के अलकैमिस्ट अस्पताल में मौत हो गई। जो किसी अन्य बीमारी का भी इलाज करवा रहा था। वह कोरोना संक्रमित था। तीसरी मौत चंदाना गेट निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह 2 सितंबर से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि तीनों का नियमानुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 75 पॉजिटिव: जिले भर में 75 पॉजिटिव पाए गए। इनमें पट्टी अफ्गान स्थित साबुन फैक्टरी से मालिक सहित आधा दर्जन से अधिक, आईसीआईसीआई बैंक चीका व एचडीएफसी कैथल से, पुरानी सब्जी मंडी, अमरगढ़ गामड़ी, नजदीक आहूजा शोरुम, सीवन से, कलायत, पीड़ल, कुच्चियां, मानस, हर्ष एन्क्लेव, शास्त्री मार्केट, शक्ति नगर, फतेहपुर पूंडरी, भाणा से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव: पूंडरी में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतबीर भाणा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट किया गया है। भाणा ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है।
चिकित्सक की मां की मौत
गुहला-चीका। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत का समाचार मिला है। नगर पालिका सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मृतक महिला कोरोना संक्रमित थी। उसकी मौत के बाद उसका चीका में संस्कार करवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतका यहां एक चिकित्सक की मां है। जिनके परिवार में कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
दूसरी ओर डॉ. प्रीति सिंगला व डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि 11 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें 2 मरीज वार्ड नंबर 6 से हैं। एक मरीज वार्ड नंबर 12 से है। एक व्यक्ति वार्ड नंबर 6 में पूंडरी का रहने वाला है।
क्वारंटीन सेंटर में सुधरी सुविधाएं अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएवी कॉलेज चीका स्थित क्वांरटीन सेंटर में सुविधाएं बढ़ी हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रीति गर्ग ने बताया कि उक्त सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई हैं।

राजौंद में एक ही परिवार के 9, 12 14 साल के तीन बच्चे पॉजिटिव पाए गए है। वहीं 17 वर्षीय अन्य युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। जो अपने परिजनों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हैं। जिनकी 3 सितंबर को राजौंद में जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed