फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona-infected 30-year-old man dies, 122 new cases

कोरोना संक्रमित 30 साल के व्यक्ति की मौत, 122 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona-infected 30-year-old man dies, 122 new cases
Corona-infected 30-year-old man dies, 122 new cases - फोटो : Kaithal
कैथल। कोविड को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बुधवार को एक 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। जबकि बुधवार व वीरवार को दो दिनों में 269 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। पूरे जिले में इस समय 1014 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। जिले में बुधवार को 147 नए मामले पाए गए थे। वहीं जिला अस्पताल में दाखिल गांव नंदकरण माजरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि बुधवार को 143 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। बुधवार को 650 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को 122 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन स्टाफ नर्स, एक एलआईसी कर्मचारी व दो पुलिस कर्मचारी भी संक्रमित हैं। हालांकि 115 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 1014 सक्रिय केस हैं। जिनमें से 947 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 29 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक का एल्केमिस्ट मोहाली में, 4 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 16 मरीजों का, सिग्नस अस्पताल में 8, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 7, राजेंद्र अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 13 हजार 344 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 977 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.64 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 11478 व्यक्तियों में से 10531 ठीक हो चुके हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में अब तक 15 लाख 19 हजार 479 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 75 हजार 136 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 41 हजार 277 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 3066 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 3672 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed