फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona case

अप्रैल से जुलाई माह तक 250 केस, अगस्त के अंत तक 1100 पार कोरोना का ग्राफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona case
corona case - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना ने पिछले एक माह में स्पीड पकड़ ली है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक चार माह में 250 कोरोना केस थे। वहीं अगस्त माह में यह आंकड़ा 1100 को पार कर गया। शनिवार को भी 43 मामले सामने आए। जिसमें स्टॉफ नर्स के परिजन सहित पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। शनिवार तक कैथल जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़कर 1374 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर तक जिले में 1374 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 523 केस एक्टिव हैं। बाकी रिकवर हो चुके हैं। शनिवार को 43 मामले पॉजिटिव पाए गए। जिसमें थेह बुटाना, अगोंध, कलायत, ढांडरोड कैथल, भूना, कसान, जाखौली अड्डा, रसीना ढांड, अमरगढ़ गामड़ी, पूंडरी, आंहू, फतेहपुर, सीवन, राजौंद, कोटड़ा, कसान, फरियाबाद, चीका, टीक, जाजनपुर, सिरटा, राजौंद, टीक, डोगरा गेट कैथल में से पॉजिटिव आए लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को राजौंद सीएचसी में5 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। सी चसी राजौंद में कुल 157 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 55 आर टी किट व 102 एंटीजन से कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। शनिवार को तीन कंटेनमेंट जान में जिसमें गांव बीरबांगड़ा में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राजौंद कंटनमेंट जान में 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई व गांव कसान के कंटेनमेंट जान में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया। इसके अलावा दो नए केस गांव फरियाबाद में 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाजिटिव, गांव कोटड़ा में एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। इन पांचों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि इनके संपर्क में आने वाले लगभग 60 लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला चीका में आज कोरोना के 12 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डाक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर पांच में तीन केस,हुड्डा आर 3 में 4केस, वार्ड नंबर 4 में एक केस किठानिया राइस मिल चीका में एक केस, चीका शहर में 3 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे नियमों का पालन करना चाहिए। ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का प्रयोग जरुर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed