फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona case

कोरोना से दो की मौत, 48 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona case
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक कोरोना संक्रमित महिला सहित दो की मौत का मामला सामने आया है। वहीं सोमवार को 48 कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए। जो पूर्व में संक्रमित आ चुके लोगों के कारण संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी में 24 अगस्त को संक्रमित मिली महिला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट किया गया था। महिला को रविवार रात को अचानक हृदय संबंधी दिक्कत हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलते ही एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला का संस्कार पाड़ला रोड स्थित श्मशान घाट में अधिकारियों की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन

दूसरा केस गुहला का जिले में जुड़ा है। वहां रहने वाला करीब 35 वर्षीय युवक 24 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे सांस और डायबिटीज की बीमारी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अग्रोहा में आइसोलेट किया गया था। 27 अगस्त को युवक की वहीं पर मौत हुई थी, जिसका उसी दिन गुहला में अंतिम संस्कार करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में सोमवार को 48 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें आधे संक्रमित केस पुरुष व आधी महिलाएं हैं। इनमें से कैथल स्थित नीम साहब गुरुद्वारा में सेवादार व उनके संपर्क में आए 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हुडा सेक्टर-19 में तीन, कैथल पुराना शहर में दो, अशोका गार्डन कॉलोनी में पांच, चीका क्षेत्र में नौ, सीवन में तीन व राजौंद में तीन संक्रमित केस पाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक संक्रमित हुडा सेक्टर 20, गांव क्योड़क, शक्ति नगर, कसान, करोड़ा, कलायत शहर, फतेहपुर, बात्ता व कौल में भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
नीम साहब गुरुद्वारा में मिले 15 केस पहले से संक्रमित लोगों के कांटेक्ट है। तीन दिन पहले उनके पॉजिटिव मिलने के बाद इनका जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य जगहों पर मिले संक्रमित केस भी पहले से पॉजिटिव मिले लोगों के कांटेक्ट हैं।
गुहला क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंताएं बढ़ा रखी है। । सोमवार को भी कोरोना के 9 केस पॉजिटिव पाए गए। एसएमओ गुहला डॉ. प्रीति गर्ग व डॉ मनप्रीत सिंह ने बताया कि कोरोना के नौ केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चीका के वार्ड नंबर 16 से एक महिला, चीका के ही वार्ड नंबर 6 से दो व्यक्ति, चीका आई हुई बारना गांव की एक महिला, अंबाला की महिला जो चीका आई थी, खरौदी की दो महिलाएं व वार्ड नंबर 14 का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलायत के अंबेडकर भवन में लगाए गए कोविड-19 जांच कैंप में करीब 45 वर्षीय एक बात्ता की महिला और एक कलायत के वार्ड 13 सैणी बस्ती में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड-19 जांच कैंप लगाया गया था। जांच के दौरान 85 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें एक बुजुर्ग महिला कलायत से व एक महिला बात्ता से कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव आई दोनों महिलाओं को गांव पिंजूपुरा आईटीआई में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में सोमवार को एक महिला और एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1071 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 640 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 420 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 20 केस रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed