{"_id":"682cd1d9bf32017b2007f205","slug":"coordination-committee-gave-memorandum-to-acs-and-education-minister-kaithal-news-c-18-1-knl1004-651560-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तालमेल कमेटी ने एसीएस व शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तालमेल कमेटी ने एसीएस व शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन
Wed, 21 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी में शामिल हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन व हेमसा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने साझा मांगपत्र तैयार कर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। तालमेल कमेटी ने एसीएस व शिक्षा मंत्री के नाम नोटिस भेजकर लिखा है कि पांच जून को निदेशक कार्यालय पंचकूला पर प्रदर्शन करने की बात कही है।
इसके साथ ही बताया है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आगामी नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे।
अशिक्षा विभाग तालमेल कमेटी की ओर से प्रभु सिंह,रामपाल शर्मा, दलेल राणा कपिल सिरोही, संदीप सांगवान व हितेंद्र सिहाग ने सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सरकार व विभाग लगातार शिक्षा विभाग का निजीकरण कर रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षक व गैर शिक्षक के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े है, लेकिन भर्तियां नहीं की जा रही। स्कूल मर्जिंग, रेशनेलाइजेशन के नाम पर स्कूलों को बंद किया जा रहा है। सरकार व अफसरशाही का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सुनवाई न होने पर आंदोलन जैसा कदम उठाना पड़ा है।
उन्होंने दावा कर कहा कि इस आंदोलन में स्कूली शिक्षा से जुड़े हुए सभी शिक्षक व गैर शिक्षक बढ़-चढक़र भाग लेंगे। जिसकी व्यापक तैयारियों को लेकर ब्लॉक व जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने सभी से साथ आने का आह्वान भी किया।
तालमेल कमेटी को जानें
एक ऐसा संगठन या समूह जो विभिन्न लोगों या संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। यह एक ऐसी टीम है जो अलग-अलग काम कर रहे व्यक्तियों या विभागों को एक साथ लाती है और उन्हें एक सामान्य लक्ष्य या उद्देश्य की दिशा में काम करने में मदद करती है।