फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy over the soil being removed during cleaning

Kaithal News: सफाई के दौरान निकाली जा रही मिट्टी पर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the soil being removed during cleaning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौच गांव में हांसी-बुटाना नहर की सफाई के दौरान निकाली जा रही मिट्टी को विवाद हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सफाई कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी को बेचने के आरोप लगाए हैं।

नाराज ग्रामीणों की मांग है कि यह मिट्टी गांव के खेल मैदान में डलवाई जाए, ताकि बारिश के मौसम में वहां पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार बीते 20 से 22 दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई कर रहा है और उसे निजी लोगों को बेचकर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि जब गांव के जिम्मेदार नागरिकों ने ठेकेदार से कहा कि यह मिट्टी गांव के सार्वजनिक उपयोग में लाई जाए। ग्रामीणों ने ठेकेदार से मिट्टी की बिक्री के लिए प्रशासनिक अनुमति पत्र की मांग की, लेकिन ठेकेदार की ओर से कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कार्यकारी अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि ठेकेदार को दी गई निविदा सूचना के अनुसार उसे नहर के दोनों ओर पांच फीट ऊंची बर्म बनानी है। यह कार्य संतोषजनक रूप से किया गया है और इसका निरीक्षण विभाग के जेई, एसडीओ और एसई की ओर से किया जा चुका है।

मुफ्त में मिट्टी डालने की मांग कर रहे थे ग्रामीण : ठेकेदार

ठेकेदार सुरेश कुमार ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से नहर की सफाई की निविदा सूचना ऑनलाइन प्रक्रिया से ली है। विभागीय अधिकारी खुद निरीक्षण कर चुके हैं और कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई है।


दूसरी ओर सरपंच सोमी कश्यप ने कहा कि गांव के खेल मैदान में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या आम है। यदि वहां मिट्टी डलवा दी जाए, तो वह समतल हो जाएगा और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। यह गांव के युवाओं के लिए एक सकारात्मक कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed