फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversial statement of Congress leader Randeep Surjewala in Kaithal rally, said- Demons who voted for BJP

बिगड़े बोल: कैथल रैली में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा-BJP को वोट देने वाले राक्षस

Mon, 14 Aug 2023 03:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 14 Aug 2023 03:57 PM IST
सार

कैथल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान से हरियाणा की राजनीति गरमाई हुई है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं।

विज्ञापन
Controversial statement of Congress leader Randeep Surjewala in Kaithal rally, said- Demons who voted for BJP
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कैथल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं। कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित हुए जन आक्रोश प्रदर्शन में रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर विवादित टिप्पणी कर दी। सुरजेवाला ने भाजपा के समर्थकों और वोट देने वालों तक को राक्षस प्रवृत्ति के लोग बता दिया।

विज्ञापन


टिप्पणी के बाद सियासी बहस शुरू हुई
सुरजेवाला ने कहा ये राक्षसों, भाजपा-जजपा के राक्षसों, राक्षस हो तुम लोग। भारतीय जनता पार्टी को जो वोट देता है और जो भाजपा का समर्थक है वह राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं आज महाभारत की इस धरती से उन्हें श्राप देता हूं। उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी बहस तेज हो गई है। सुरजेवाला ने कहा कि करनाल में 17 से 18 किलोमीटर चिलचिलाती गर्मी में जहां लोग बेहोश हो रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, करनाल में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और किरण चौधरी मुख्यमंत्री के निवास स्थान तक गए। क्योंकि सीईटी में बैठने वाले प्रदेश के 11 लाख 22 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। वे बच्चे चिलचिलाती धूप से नहीं डरते, बल्कि मौजूदा सरकार के अत्याचार से डरते हैं। सरकार बेशक नौकरी न दें, कम से कम परीक्षा में तो बैठने दे। सुरजेवाला ने अंत में मौजूदा सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed