फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Contractor threatens to demand salary

Kaithal News: वेतन मांगने पर ठेकेदार ने दी धमकी

Tue, 10 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contractor threatens to demand salary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सफाई कर्मचारियों ने वेतन मांगने पर ठेकेदार पर दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इससे उनमें रोष है और उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से ठेकेदार के अधीन काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई महीनों से पूरा वेतन नहीं दिया गया। जब भी उन्होंने वेतन की मांग की, तो उन्हें टाल दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार जब वे एकजुट होकर अपने बकाया वेतन की मांग करने पहुंचे तो इस दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


नाराज कर्मचारियों का कहना है कि मेहनत के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार ने जान से मारने की धमकीी देने के साथ जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक कमेटी के जिला सेक्रेटरी विक्की ने बताया कि वे रोजाना शहर की सफाई का काम करते हैं और मेहनत से अपनी ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता। दूसरे कर्मचारी अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंंने ठेकेदार के साथ मिलकर डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य किया। 2021 का अगस्त माह का वेतन बकाया है। कई बार शिकायत के बाद भी कर्मचारियों की मेहनत का पैसा नहीं दिया जाने से कर्मचारियों में रोष है। नगर पालिका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महेंद्र बडलान ने कहा कि पिछले चार वर्षों से ठेकेदार ने एक महीने का वेतन सफाई कर्मचारियों का नहीं दिया है। इसी वजह से सभी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed