फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   350 athletes took out a bicycle rally on National Sports Day.

Kaithal News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 350 खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
350 athletes took out a bicycle rally on National Sports Day.
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाने करते मुख्याति​थि व खेल विभाग के अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 350 खिलाड़ियों के साथ 100 से अधिक व्यक्तियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। रैली में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन यशपाल प्रजापति मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बच्चों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि खिलाड़ियों को देश और समाज का नाम रोशन करने का अवसर भी देते हैं। डीआईपीआरओ नसीब सैनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हॉकी में भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया। खिलाड़ियों को भी अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी लगन से अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत करने वाला खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन हैंडबॉल कोच राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, दिलावर, जूडो कोच जोगिंदर, रणधीर ढांडा, सलेश, डीपीई संदीप व मोहन लाल और कोच प्रशांत सहित विभिन्न खेल नर्सरियों के प्रशिक्षक मौजूद रहे।

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाने करते मुख्यातिथि व खेल विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाने करते मुख्यातिथि व खेल विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाने करते मुख्यातिथि व खेल विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाने करते मुख्यातिथि व खेल विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed