{"_id":"634f0d8d134cc07b7704ae82","slug":"contenders-rush-to-file-nominations-today-is-the-last-day-kaithal-news-knl12489994","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन भरने के लिए दावेदारों की भीड़, आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन भरने के लिए दावेदारों की भीड़, आज अंतिम दिन
विज्ञापन
08-कैथल। एडीसी कार्यालय के बाहर नामांकन भरने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : Kaithal
कैथल। लघु सचिवालय में मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ी। जिला परिषद के लिए 72, ब्लॉक समिति के लिए 198, सरपंच पद के लिए 564, पंच के लिए 788 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार कुल 1622 लोगों ने पर्चे भरकर अपनी दावेदारी पेश की। इस प्रकार अब तक जिला परिषद के कुल 79, ब्लॉक समिति के लिए 234, सरपंच पद के लिए 704 व पंच पद के लिए हुए 910 नामांकन भरे जा चुके हैं। इस प्रकार नामांकन पत्र भरने वालों की संख्या 1927 हो गई है। बुधवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन होने से ज्यादा भीड़ होने की आशंका है।
गौरतलब है कि एडीसी कार्यालय में 21 वार्डों के उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। वहीं, बीडीपीओ कार्यालयों में ब्लॉक समिति व ग्राम पंचायतों के गांवों में नामांकन भरे जा रहे हैं। उधर, नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए पहुंच रहे उम्मीदवार दिनभर कार्यालय में रहते हैं। पहले तो वे नो ड्यूज को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते हैं। इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। दिनभर उम्मीदवार अपने काफिले के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। डीसी ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। इसका समय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को होगी व 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। आगामी 21 अक्तूबर को उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों व दो नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान होता है तो वह दो नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान होता है तो वह चार नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन रहेगा। ऐसे में भीड़ ज्यादा रहेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी।