फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of Katra Highway will be completed in Punjab by December

Kaithal News: दिसंबर तक पंजाब में पूरा होगा कटरा हाईवे का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of Katra Highway will be completed in Punjab by December
111 कैथल से गुजर रहा जम्मू कटरा हाइवे। संवाद
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। कटरा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली से कटरा हाईवे का निर्माण दिसंबर तक पंजाब में पूरा कर लिया जाएगा। इससे दिल्ली से कटरा का सफर 6 घंटे में तय होगा। यह हाईवे हरियाणा में 116 किलोमीटर लंबा है। हाईवे का प्रदेश में तो निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी पंजाब से लेकर जम्मू के कटरा तक हाईवे का निर्माण कार्य होना बाकी है।
कैथल जिले में कलायत के गांव खरकां और बरटा में एक्जिट प्वाइंट बनाया गया है। इस हाईवे में पांच हजार से अधिक किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जिले में 13 गांवों से यह हाईवे गुजर रहा है। हाईवे का कार्य पूरा हो जाने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी सफर सुगम हो जाएगा। हाईवे से कैथल में पंजाब सीमा के निकट खरक पांडवा व बरटा गांव तक सफर किया जा सकता है। पहले के दिल्ली से कटरा जाने के लिए जीटी रोड से होते हुए अंबाला से पंजाब में प्रवेश किया जाता है और उसके बाद जम्मू-कश्मीर पहुंचा जाता है। इस रूट पर दिल्ली से कटड़ा की दूरी 727 किलोमीटर है। संवाद
विज्ञापन

भारत माला परियोजना के तहत हो रहा निर्माण

वाहनों का दबाव अधिक होने से इस रूट से दिल्ली से कटड़ा पहुंचने में 12 से 13 घंटे तक लाते हैं। भारत माला परियोजना के तहत अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी 670 किलोमीटर रहेगी। एक्सप्रेसवे हरियाणा में जसौर खेड़ी से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में एक्सप्रेसवे की स्थिति

खंड लंबाई (किलोमीटर में)

निलौठी (झज्जर)-रूखी (सोनीपत) - 34
रुखी (सोनीपत)-गंगाना (सोनीपत) -- 26.8
गंगाना (सोनीपत)-अलेवा (जींद) -- 30.6

अलेवा (जींद)-खरक पांडवा (कैथल) -- 28.8

दोपहिया वाहन और ऑटो के चलने पर है रोक
एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर नहीं चल सकेंगे। एक्सप्रेस-वे पर गति अधिक होने के चलते इन वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इससे दूसरे वाहन फर्राटा भर सकेंगे और हादसों की संभावना कम रहेगी।




प्रोजेक्ट पर एक नजर
- दिसंबर 2017 में एनएचएआइ ने डीपीआर तैयार करने को सलाहकार नियुक्त किए

नवंबर 2019 में डीपीआर पूरी

2020 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

2022 के शुरुआत में प्रधानमंत्री ने आधारशिला रखी

हरियाणा में काम पूरा हुआ

जम्मू और कश्मीर पैकेज में भी अधिकतर काम हो चुका

पंजाब में भी काम चला हुआ है



प्रोजेक्ट की विशेषताएं

- एक्सप्रेसवे पर केवल हल्के मोटर वाहनों और भारी मोटर वाहनों को ही अनुमति है

-एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में गति सीमा 120 किलोमीटर प्रतिघंटा है

-हल्के मोटर वाहनों के लिए गति सीमा 120 किमीमीटर प्रतिघंटा है और भारी वाहनों के लिए यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है

-एक्सप्रेसवे में चार लेन हैं, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तार दिया जा सकता है

-सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रेलिंग लगाई गईं हैं

- डिवाइडर पर पौधे लगाए गए हैं और उनकी सिंचाई की व्यवस्था होगी


हरियाणा में इन जिलों से गुजरता है एक्सप्रेसवे

झज्जर जिला - केएमपी एक्सप्रेसवे स्थित बहादुरगढ़ के निलौठी गांव से शुरू होगा दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्स्रपेसवे
रोहतक जिला - हसनगढ़ में एनएच334B पर सांपला - खरखौदा के बीच में

सोनीपत जिला- एनएच-709 पर रोहतक-गोहाना के बीच गांव रुखी के पास
लाखनमाजरा और गोहाना के बीच में

जींद-गोहाना के बीच में गांव गंगाना के निकट

जींद जिला

जींद शहर के पूर्व में

जींद से 18 किमी पूर्व में पिल्ल खेड़ा के पास एसएच-14 जींद-पानीपत के साथ इंटरचेंज
जींद- सफीदों के बीच ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे के साथ इंटरचेंज ।

अलेवा , जींद में जींद- असंध के बीच में

कैथल जिला

कलायत एनएच-152 पर नरवाना - कैथल के बीच ।

हरियाणा एसएच-8 कैथल- खनौरी राज्य राजमार्ग पर बारटा हरियाणा से बाहर निकलते हुए पंजाब में प्रवेश करेगा।



पंजाब में इन जगह से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

पंजाब के पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, पठानकोट से आगे जम्मू में जाएगा। एक्सप्रेसवे की लंबाई सबसे अधिक पंजाब में होगी।

वर्जन-
किसानों के विरोध के कारण रूका था पंजाब में काम
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार ने बताया कि उन्हें एनएचआई से जानकारी मिली है कि आगामी दिसंबर महीने तक कटरा तक इस हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कुछ समय से पंजाब में कुछ किसानाें के विरोध के चलते यह काम रूका था, लेकिन अब यह जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed