फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of Cheeka-Kaithal road stuck

Kaithal News: चीका-कैथल मार्ग का निर्माण अटका

Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of Cheeka-Kaithal road stuck
कमल बहल
विज्ञापन


कैथल। कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नौ करोड़ से होने वाली इसकी मरम्मत कार्य पर रोक लग गई है। लोक एवं निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस मार्ग की मरम्मत पर रोड़ा लगाते हुए कहा है कि जब मुख्य मार्ग का निर्माण होने जा रहा है तो मरम्मत पर धन खर्च करने का क्या औचित्य है।

इस तरह से केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद कब इसका निर्माण कार्य शुरू होगा? यह तो नहीं पता लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। दूसरी ओर विधायक का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए विशेष टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह सड़क जिले की सबसे खराब सड़कों में शामिल है। लगभग 30 किलोमीटर लंबा यह मार्ग हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले कैथल-पटियाला मार्ग का बड़ा हिस्सा है। इससे हजारों की संख्या में लोग रोजाना चीका, कैथल, पटियाला व अन्य शहरों में आते-जाते हैं। सड़क की मरम्मत पर रोड़ा लगने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। बोले- जो यहां से गुजरते हैं, वे ही हमारी दिक्कत समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल से चीका की इस सड़क की हालत इतना खस्ता है कि लोग पटियाला जाने के लिए दूसरे रास्ते तलाश रहे हैं, लेकिन जिन्हें कैथल से चीका, सीवन या फिर इस क्षेत्र में स्थित गांवों में जाना होता है, उनके लिए यहां जाना मजबूरी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसके निर्माण के लिए चीका में लोग सड़क सुरक्षा मोर्चा का गठन करके 40 दिन तक लगातार धरना भी दे चुके हैं। विधायक ईश्वर सिंह की मांग पर मुश्किल से मरम्मत के लिए नौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि केंद्र सरकार इस सड़क को फोर लेन बनाने जा रही है।

लोक एवं निर्माण विभाग के अधिकारी गुहला के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कैथल-चीका मार्ग की मरम्मत के लिए नौ करोड़ रुपये के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केवल वर्क आर्डर जारी होना है। मरम्मत के ऑर्डर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से किए जाने हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक यह आर्डर जारी हो जाएंगे। गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि इस सड़क के फोरलेन की घोषणा के बाद स्पेशल रिपेयर का टेंडर अलॉट होना है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू करवाया जाएगा।

खस्ताहाल इस सड़क पर हो चुकीं कई मौतें
कैथल से चीका तक सड़क के खस्ताहाल होने के कारण पिछले वर्ष जून से दिसंबर तक छह से सात मौतें हो चुकी है। इसमें दो दंपत्ति, एक नाबालिग युवक और दो और अन्य लोगों की मौत सड़कों पर हुए गड्ढों के चलते हुईं। विरोध के बीच ही लोगों ने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया था। वहीं, चीका क्षेत्र में बजट जारी होने के बाद पिहोवा व खरकां मार्ग पर नए सिरे से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है परंतु कैथल-चीका मार्ग पर कार्य शुरू होने का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं।
गड्ढों से भरा है 30 किमी तक मार्ग



सीवन निवासी एडवोकेट गौरव वधवा ने कहा कि कैथल से चीका तक 30 किलोमीटर तक मार्ग गड्ढों से भरा है। इस कारण यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। यहां पर हर समय हादसों का भय बना रहता है। इस पर सरकार को खास ध्यान देना चाहिए।



फोरलेन बनाने का निर्णय सराहनीय



प्रशांत आनंद ने कहा कि सरकार ने कैथल से पटियाला हाईवे को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सराहनीय है। परंतु फोरलेन सड़क के निर्माण से पहले इसकी मरम्मत पर भी ध्यान दिया जाए। ऐसा करने से इस मार्ग पर हादसों में कमी आएगी।




रुपये जारी किए तो मरम्मत भी करें



राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार ने मार्ग के लिए नौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसलिए मरम्मत भी करनी चाहिए। कैथल मुख्यालय में कार्य होने के चलते प्रतिदिन 100 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन यहां से होता है। इससे दिक्कतों को समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed