{"_id":"685c55d2c9318f2ab6016b39","slug":"constitution-was-murdered-during-emergency-gangwa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-677956-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आपातकाल में की गई थी संविधान की हत्या ः गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आपातकाल में की गई थी संविधान की हत्या ः गंगवा
Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल में की संविधान की हत्या की गई थी। कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को कुचलते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया था।
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, कैथल में पत्रकारों से बातचीत में गंगवा ने कहा कि उस काले अध्याय का देशभर में व्यापक विरोध हुआ था। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया था और उन पर अत्याचार किए गए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस सच्चाई से अवगत कराने के लिए 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में याद किया जा रहा है।
वे यहां 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने वाले गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे थे। गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को सम्मान देने का कार्य कर रही है। सभी महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जा रही हैं, जो पहले की सरकारों में नहीं होता था। इस बार गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह भिवानी में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और कई मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि या तो अपराधी हरियाणा छोड़ दें या फिर जेल जाने को तैयार रहें। पुलिस और प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।
वहीं मानसून को देखते हुए उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति न बने। इसके लिए सुपर सकर जैसी अत्याधुनिक मशीनों की खरीद के आदेश दिए गए हैं ताकि शहरों की सफाई व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
भिवानी में मनाई जाएगी 13 को जयंती
कैथल। आगामी 13 जुलाई को भिवानी में प्रदेश स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, कैथल में यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दी। उन्होंने बताया कि भिवानी के मेला ग्राउंड (शहीद भगत सिंह चौक के पास) में आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिकों ने मंत्री रणबीर गंगवा का पगड़ी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। साथ ही पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा का भी अभिनंदन किया गया। संवाद