{"_id":"65b81ed305e1d9ff6d0f7824","slug":"congressmen-excited-for-change-rally-kaithal-news-c-18-1-knl1004-315869-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदलाव रैली के लिए कांग्रेसी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदलाव रैली के लिए कांग्रेसी उत्साहित
Tue, 30 Jan 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पाई रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को सतबीर भाणा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने आगामी 10 मार्च को होने वाली अनाज मंडी पूंडरी में होने वाली बदलाव रैली पर विचार विमर्श कर कहा कि कांग्रेसी इसके लिए उत्साहित हैं।
भाणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूंडरी हलके में विकास के नाम पर कोई ईंट नहीं लगी और 2024 के चुनाव में जनता इस विकास के दावे को आइना दिखाने का काम करेगी। बताया कि यह रैली हलके में ही नहीं प्रदेश में बदलाव की लहर चलाने का काम करेगी।
इस रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे। कहा कि वर्तमान सरकार में विकास की बातें तो खूब हुई लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। भ्रष्ट्राचार पहले की अपेक्षा और बढ़ा है और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है और रोजगार की कमी में उन्हें विदेशों का रुख करना पड़ रहा है। हलके में विकास के दावों पर भाणा ने कहा कि विधायक केवल कागजी घोषणाएं कर रहे है, हकीकत में हलका विकास में पिछड़ चुका है। गांवों और शहर में लाइटें लगवाने की बात करने वाले विधायक को देख लेना चाहिए कि पूंडरी शहर में ही ज्यादातर लाइटें बंद पड़ी है। कहा कि लाइटें लगवाने से नहीं रोजगार, शिक्षा और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना विकास कहलाता है।
विज्ञापन
भाणा ने हलके के लोगों से अपील की वे 10 मार्च की बदलाव रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने बताया कि वे इस रैली के लिए डोर-टू-डोर कर लोगों को इस रैली में भाग लेने के लिए निमंत्रण भी देंगे। इस मौके पर उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।