फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress rebel Naresh Dhande will contest from Guhla

Haryana Election: नामांकन नहीं लिया वापस, कांग्रेस के बागी नरेश ढांडे ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर ठोकी ताल

Tue, 17 Sep 2024 08:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Tue, 17 Sep 2024 08:24 AM IST
सार

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने नरेश ढांडे को टिकट ना देकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। शर्मा ने कहा कि अब नरेश ढांडे हलका गुहला की जनता का सांझा उम्मीदवार है और उनका चुनाव हलके की जनता लड़ेगी और उन्हें चुनाव जितवा विधानसभा में भेजेगी।

विज्ञापन
Congress rebel Naresh Dhande will contest from Guhla
समर्थकों को संबोधित करते नरेश ढांडा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की ओर से टिकट न दिए जाने से खफा नरेश ढांडे ने नामांकन वापस नहीं लिया है। अब नरेश ढांडे ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है। उनका कहना है कि समर्थकों के आह्वान पर उन्होंने यह फैसला लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नरेश ढांडे ने 12 सितंबर को बिना किसी शोरशराबे के आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। साथ ही एलान किया था कि यदि उनके समर्थक चाहेंगे तो वे चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा अपना नामांकन वापस ले लेंगे। यहीं फैसला लेने के लिए नरेश ढांडे ने सोमवार को अनाज मंडी में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। वहां पहुंचे लोगों ने जब नरेश के चुनाव लड़ने या ना लड़ने के बारे में पूछा गया तो हर एक समर्थक ने उन्हें हर हाल में चुनाव लड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


अपने समर्थकों के आह्वान पर नरेश ढांडे ने भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए ढांडे ने कहा कि उनके पिता स्व. अमर सिंह ने हमेशा साफ सुथरी राजनीति की थी। कहा कि वे अपने पिता की विरासत को उसी ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे और अपने समर्थकों का मान सम्मान किसी भी प्रकार से कम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्तगढ़ के पूर्व सरपंच मालक सिंह ने कहा कि नरेश ढांडे एक सामाजिक और इमानदार व्यक्ति है। ढांडे ने हलके की टूटी हुई सडक़ों को बनवाने के लिए दिसंबर जनवरी की कडक़ड़ाती सर्दी में महीने तक भूख हड़ताल की थी। जितेंद्र शर्मा पीडल ने कहा कि टिकट देने या ना देने से कोई नेता नहीं बन जाता। नेता पार्टियां नहीं बल्कि जनता बनाती है।

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने नरेश ढांडे को टिकट ना देकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। शर्मा ने कहा कि अब नरेश ढांडे हलका गुहला की जनता का सांझा उम्मीदवार है और उनका चुनाव हलके की जनता लड़ेगी और उन्हें चुनाव जितवा विधानसभा में भेजेगी। सभा को हलके के कई प्रमुख लोगों ने भी संबोधित करते हुए नरेश ढांडे के चुनाव लडऩे के फैसले का समर्थन किया।

 

सेरधा में पंचायत, जताई नाराजगी

कैथल के गांव सेरधा की बड़़ी चौपाल में ढुल गौत्र के गांवों की बुलाई गई पंचायत में सांसद जय प्रकाश के बिगड़े बोल की निंदा कर बयान पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि बयान में कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण के सांसद पिता जयप्रकाश ने महिलाओं पर कथित रूप से आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।
पंचायत के दौरान ढुल गौत्र ने कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी का पूर जोर विरोध किया। गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर दो दिन पूर्व भी सेरधा गांव में एक पंचायत हो चुकी है।

गांव की बड़ी चौपाल में जैसे ही पंचायत की कार्यवाही शुरू हुई तो ग्रामीणों ने पंचायत का पूर्व सरपंच प्रतिनिधि फूल सिंह को अध्यक्ष मनोनित किया और सभी लोगों ने अध्यक्ष की सहमति लेकर ही अपने सुझाव देने व अपना पक्ष रखने की बात रखी। पंचायत के अध्यक्ष फूल सिंह के अलावा कई ग्रामीणों ने विचार रखे।
अनीता ढुल को अपने मान सम्मान व आत्म सम्मान को लगी ठेस बारे पंचायत को अवगत करवाने की बात कही गई। जिस पर अनीता ढुल ने पंचायत में मौजूद सैंकड़ों लोगों के सामने कांग्रेस सांसद की टिप्पणी बारे में जानकारी दी।

इस पर पंचायत के साथ साथ मौजूद भारी संख्या में ढुल गौत्र के लोगों ने पगड़ी से अनीता ढुल को सम्मानित करते हुए उसके मान सम्मान की रक्षा, अपमान का बदला वोट की चोट से लेने का फैसला लिया। इसके बाद अनीता ढुल बड़सीकरी को गांव की श्रद्धा व आस्था का केंद्र बाबा बिशनपुरी, दादा खेड़ा व अन्य धार्मिक स्थलों पर ले जाकर मत्था टेक कर सभी ने अनीता ढुल को अपना सहयोग व समर्थन दिया। इस दौरान भारी संख्या में ढुल गौत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed