फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress MLA took the government to task

Kaithal News: कांग्रेस विधायक ने सरकार को लिया आड़े हाथ

Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA took the government to task
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा के बजॉ सत्र में मंगलवार को पेपर लीक, अध्यापकों के खाली पड़े पद के मुद्दे पर भाजपा सरकार से सवाल किए। अभिभाषण में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के गड्ढे में धकेल दिया है। परेशान युवा जमीन बेच विदेशों में रोजगार के लिए जाना चाहता है।

उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में हरियाणा प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों में हुए पेपर लीक ने युवाओं के भविष्य पर हमला बोला है। 10वीं का गणित और 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ। साल 2019-20 से हर पेपर लीक हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोहतक के मेडिकल कॉलेज में पिछले 10 सालों से भाजपा सरकार की नाक के नीचे नकली डॉक्टर बनाने का एक गैंग खुलेआम काम कर रहा है। हरियाणा प्रदेश पेपर लीक का सबसे बड़ा उद्योग बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन का पेपर लीक हुआ, जम्मू कश्मीर का सब इंस्पेक्टर का पेपर हरियाणा में लीक हुआ और बेचा गया। दिल्ली केंद्रीय विद्यालय का पेपर हरियाणा में लीक हुआ और बेचा गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट का सिस्टम रेवेन्यू ऑफिसर का पेपर हरियाणा में लीक और बेचा गया। पेपर लीक होना हरियाणा प्रदेश की नंबर एक इंडस्ट्री बन चुका है।


सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पढ़ाई की भी यही स्थिति बनी हुई है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर कहते थे कि पढ़ेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे, लेकिन आज पढ़ाई की भी स्थिति ठीक नहीं है। कॉलेजों में लेक्चरार प्रोफेसर के 7986 पद मंजूर हैं लेकिन उसमें 4465 पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed