{"_id":"6ac7dc209be0872711031970","slug":"congress-holds-protest-march-over-vote-rigging-allegations-demands-chief-election-commissioners-resignation-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156285-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का रोष मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का रोष मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
रोष मार्च निकालते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
कैथल। वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कैथल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौक तक रोष मार्च निकाला और नवग्रह चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व कैथल ऑब्जर्वर एवं पूर्व मंत्री जसबीर सिंह मलौर और कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
रोष मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम काटे जाने, डुप्लीकेट प्रविष्टियों और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखने की मांग के लिए नारेबाजी की। पूर्व मंत्री जसबीर सिंह मलौर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव करवाने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता नहीं आती, कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर टिकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताओं और एसआईआर प्रक्रिया से लोगों के सामने परेशानियां खड़ी हो रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इन मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी। प्रदर्शन में सुदीप सुरजेवाला, धर्मबीर कौलेखां, ईश्वर नैन, पीएल भारद्वाज, जोरा सिंह सिनंद और कविश मिड्डा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।