{"_id":"642b2d3a25bc52ef49016ed4","slug":"conditions-of-rajiv-gandhi-sports-stadiums-will-improve-soon-kaithal-news-c-18-1-80535-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के जल्द सुधरेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के जल्द सुधरेंगे हालात
Tue, 04 Apr 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की स्थिति में जल्द ही सुधार होगा। स्टेडियमों में मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। खेल विभाग की ओर से कैथल के लिए 77 लाख 86 हजार रुपये का बजट मंजूर कर लिया है। यह राशि खेल विभाग कैथल के पास पहुंचते ही सभी खेल स्टेडियमों में मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
जिले में छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं। बिना देखभाल के सभी स्टेडियम बदहाल हैं। इनकी हालत सुधारने के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान भी चलाया गया। इसके बाद विभाग संज्ञान में मामला आया और कैथल के राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के लिए 77 लाख 86 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। ज्ञात रहे कि यह स्टेडियम एक बार बनने के लिए दोबारा से नियमित तौर पर देखभाल नहीं हो सकी। विभाग ने इनकी मरम्मत भी नहीं करवाई।
गांव बात्ता के राजीव गांधी स्टेडियम की हालात बहुत खराब है। वहीं पट्टी अफगान स्थित गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम सबसे ज्यादा बदहाल है। यह जिला स्तरीय स्टेडियम है, लेकिन संभाल नहीं हो पा रही है। लगभग 10 से 15 साल पहले इन स्टेडियमों का निर्माण करवाया था। इसके बाद ठीक से इन स्टेडियमों की मरम्मत तक नहीं हो सकी। इसके चलते यह बदहाली के कगार पर पहुंच गए। इन स्टेडियमों में मुख्य रूप से लाइट, साफ-सफाई, पानी, खराब पंखे की व्यवस्था और शौचालयों की व्यवस्था ठीक नहीं है। अब स्वीकृति मिलने के बाद इन सब समस्याओं को दूर किया जाएगा। इन स्टेडियमों में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। अब विभाग के पास बजट आने के बाद स्टेडियम की समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा और वे ठीक से अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी रामनिवास ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। मरम्मत के लिए करीब 77 लाख 86 हजार रुपये मंजूर हुए है। विभाग के पास बजट आते ही खेल स्टेडियमों में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।