फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   condam storey

कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं जर्जर भवन

Tue, 07 Jul 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल Updated Tue, 07 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में कई मोहल्लों में सदियों पुरानी इमारतें कभी भी धराशायी हो सकती हैं। आस-पास रहने वाले लोगों की जान को खतरा है। पिछले दो साल में कई इमारतें एवं उनके हिस्से गिर चुके हैं। लेकिन इन इमारतों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


यहां प्रताप गेट, कोठी गेट, पंसारिया मोहल्ला, नोता हलवाई चौक सहित अन्य कई स्थानों पर बेहद जर्जर हालत में इमारतें हैं। जो ढह सकती हैं। आस रहने वाले लोगों ने बताया कि मालिक घर छोड़ कर चले गए हैं। लेकिन कई इमारतें हैं जिनके मालिक यहीं रहते हैं। कई मकान मालिकों को कहा गया, लेकिन मकान मालिक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। वह कहते है कि हमारा मकान है, जब मर्जी होगी तब बनाएंगे।
विज्ञापन


शहरवासी रमेश कुमार, मोहन लाल, देवराज चौहान, सुनील कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि प्रताप गेट पर एक धार्मिक स्थल काफी जर्जर हालत में है। जो कभी भी ढह सकती है। लेकिन इस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसी प्रकार से नोता हलवाई चौक के दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी को जाने वाली गली के नुक्कड़ की दुकान कुछ माह पहले ही ढह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही उस समय सड़क से कोई वाहन गुजर रहा था। एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। उसी दुकान के पास दो ओर दुकान बेहद जर्जर हैं और यह दुकान कभी भी गिर सकती है। कई बार दुकानदारों ने संबधित विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अमरगढ़ गामड़ी की गली-7 में एक बिल्डिंग जर्जर है। पास ही स्कूल होने की वजह से कभी जान माल का नुकसान हो सकता है। लोगों ने बताया कि वह स्वयं चाहते हैं कि इस जर्जर इमारत को पहले ही गिरा दिया जाए। नहीं तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

प्रताप गेट निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रताप गेट में स्थित यह इमारत जर्जर हालत में है ओर कभी भी ढह सकती है। जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। सबंधित विभाग को इस प्रकार की जर्जर इमारतों की सुध लेनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया जा सके। नगर पालिका को ऐसी इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी करने चाहिए।

कोर्ट में लंबित मामलों के कारण परेशानी
शहरवासी धर्मपाल ने कहा कि शहर में बहुत ही इमारतें ऐसी है कि जो कभी भी ढह सकती हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। लंबे समय से लोग मौत के साये में जी रहे है। लोग इन इमारतों को गिरने की शिकायत करने से भी कतराने लगे हैं। क्योंकि कार्रवाई तो होनी नहीं, उलटा मालिक से दुश्मनी हो जाती है। अधिकतर लोग उसके खिलाफ बोलना ही नहीं चाहते। लेकिन विभाग को यह देखना चाहिए कि इमारत के ढहने से नुकसान हो सकता है। ऐसी इमारतों की पहचान कर इन्हें ढहा देना चाहिए।


कई इमारतों के केस कोर्ट में चल रहे है और कुछ के मालिक इमारतों को छोड़ कर जा चुके हैं। प्रताप गेट पर एक भवन सरकारी नियंत्रण में है। जिस पर कार्रवाई करने से पहले विभाग की अनुमति लेना भी जरूरी है।


इसके लिए पहले भी नोटिस जारी किया था। एक बार फिर इन इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रशासन खुद ही इन्हें हटवाएगा।
एसके गोयल, कार्यकारी अधिकारी,  नगर परिषद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed