फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Compulsory maths removed from scholarship exam

Kaithal News: छात्रवृत्ति परीक्षा से हटाई गई गणित की अनिवार्यता

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Compulsory maths removed from scholarship exam

विज्ञापन

कैथल। इस बार एचसीएल की ओर से करवाई जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में बिना गणित विषय के पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। शिक्षा विभाग के सहयोग से अगले सप्ताह यह परीक्षा करवाई जाएगी।

ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर पर होने वाली इस परीक्षा में जो विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर पास होंगे, उन्हें एचसीएल कंपनी की ओर से प्रतिमाह 10 हजार रुपये छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यही नहीं परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि कंपनी में कार्य करने की इच्छा है तो उन्हें रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। अब तक इस परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी भाग ले सकते थे, जो विभिन्न विषयों के साथ-साथ गणित विषय लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार विभाग और कंपनी के सहयोग से बिना गणित वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित विषय अनिवार्य होने के चलते हर बार 300 से 350 के बीच विद्यार्थी ही परीक्षा में भाग लेते रहे हैं। इस बार गणित की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। ऐसे में अधिकारियों का अनुमान है कि परीक्षा में पहले की अपेक्षा ज्यादा विद्यार्थियों को बैठने का अवसर मिलेगा।


समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य व सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि यह परीक्षा अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। जल्द ही विद्यार्थियों को परीक्षा का स्थान व समय बता दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षा में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed