{"_id":"69c837b7e8793e3c9c0273d0","slug":"complete-the-digital-crop-survey-in-a-timely-manner-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-874806-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्रॉप सर्वे को समयबद्ध पूरा करें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल क्रॉप सर्वे को समयबद्ध पूरा करें : एसडीएम
Sun, 29 Mar 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। एसडीएम अजय हूडा की अध्यक्षता में शनिवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीपीओ, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, सभी पटवारी, ग्राम सचिव, कृषि विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे डाटा को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि सर्वे से जुड़ा कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के डाटा की सटीकता और समय पर पूर्णता बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन