{"_id":"69cd75d0d815db81000bdfde","slug":"complaint-of-alleged-scam-submitted-to-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-877783-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कथित घोटाले की शिकायत डीसी को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कथित घोटाले की शिकायत डीसी को सौंपी
Thu, 02 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
कलायत। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल सर्कल से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के घोटाले और प्रस्तावित वाटर पार्क संचालन को लेकर समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त अपराजिता को शिकायत सौंपी। प्रजापति ने बताया कि विभाग में कथित अनियमितताओं और वाटर पार्क मामले को लेकर विभागीय विजिलेंस जांच जारी है। इसके अलावा पार्क की स्थिति को लेकर डीटीपी विभाग को भी शिकायत भेजी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन