{"_id":"6a36e211a971784cca091d55","slug":"complaint-lodged-regarding-the-dilapidated-condition-of-the-pond-in-badsui-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151178-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदसूई में तालाब की बदहाल स्थिति की दी गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदसूई में तालाब की बदहाल स्थिति की दी गई शिकायत
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव बदसूई में तालाब की बदहाल स्थिति और उसमें फैली गंदगी के लिए ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी भीम कौशिक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उपायुक्त कैथल को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
समाजसेवी भीम कौशिक ने बताया कि गांव के तालाब की सफाई और उसके उचित रखरखाव के लिए वह पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गांव के सरपंच, बीडीपीओ और एसडीएम गुहला को भी कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, मगर तालाब की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि तालाब में जमा गंदगी, जलकुंभी और ठहरे हुए दूषित पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में लगातार दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों को न केवल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।