फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaint camps will be organized in villages from today: ADC

आज से गावों में लगाए जाएंगे शिकायत शिविर : एडीसी

Thu, 11 Jul 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Complaint camps will be organized in villages from today: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिटीजन रिर्सोसेज इंफोरमेशन विभाग की ओर से परिवा॒र पहचान पत्र के संदर्भ में गांव व वार्ड अनुसार 11 से 15 जुलाई तक शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी सी जया श्रद्धा ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में परिवार पहचान पत्र संशोधन, नाम या जन्मतिथि का संशोधन समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


उन्होंने डीईओ, डीईईओ, डीडीईओ और सभी बीईओ को कहा कि वे डयूटी चार्ट के अनुसार कैंप लोकेशन को खोलना और संबंधित मुख्य टीचर की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। संबंधित स्कूल नोडल ऑफिसर दैनिक उपस्थिति व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ-साथ पीने के पानी व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। डीडीपीओ तथा सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिव को आदेश दें कि लंबित आय व जाति वेरिफिकेशन के कार्य को पूरा करवाएंगे। तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे पटवारी, कानूनगो, सीआरओ व एमसी को आदेश दें कि लंबित जाति सत्यापन को पूरा करें और इसकी प्रगति रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएं। इसमें नंबरदारों तथा वोलिंटियर्स का सहयोग लें। ईओ तथा सभी नगर पालिका सचिव शहरी क्षेत्र में जाति और आय सत्यापन के कार्य को पूरा करेंगे तथा रिपोर्ट कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed