{"_id":"6af9f7303c40fde19802adee","slug":"compared-to-last-year-one-lakh-mt-less-pr-paddy-has-arrived-in-the-mandis-this-time-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157945-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले इस बार मंडियों में एक लाख एमटी कम पहुंचा पीआर धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले इस बार मंडियों में एक लाख एमटी कम पहुंचा पीआर धान
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब एक लाख मीट्रिक टन धान कम पहुंचा। पिछले साल जिले में कुल 9.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा करीब 8.25 लाख मीट्रिक टन रहा। खरीद प्रक्रिया के अंतिम दिन तक जिले में 8.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
अधिकारियों के अनुसार अब किसी भी मंडी में पीआर धान खरीद के लिए शेष नहीं है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह ने बताया कि इस बार धान की आवक पिछले साल से कम रही है। खरीद प्रक्रिया के दौरान अंतिम दिन तक 8.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। अब किसी भी मंडी में पीआर धान बिना खरीद के नहीं बचा है और न ही किसी किसान, आढ़ती या अधिकारी की ओर से ऐसी कोई शिकायत या सूचना मिली है। अब तक करीब 7.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। किसानों को फसल का 90 से 95 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि का भुगतान उठान के साथ कर दिया जाएगा।
खरीद पूरी, उठान का काम बाकी...
इस बार जिले में अनुमानित 8.39 लाख मीट्रिक टन धान की आवक के मुकाबले 8.25 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़ा अनुमानित था जो गेट पास के दौरान आवक के अनुसार था। वहीं, खरीद के मुकाबले करीब 35 हजार मीट्रिक टन धान का उठान अभी बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगे उठान और भुगतान का काम सरकारी निर्देशों के अनुसार जारी रहेगा।
विज्ञापन
कैथल की तीनों मंडियों में 21 लाख क्विंटल आवक...
कैथल मार्केट कमेटी के सचिव के अनुसार शहर की तीनों अनाज मंडियों में इस बार करीब 21 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है और सारा पीआर धान खरीदा जा चुका है। पिछले साल इन मंडियों में करीब 20 लाख 30 हजार क्विंटल धान पहुंचा था। इस बार करीब 2.50 लाख क्विंटल धान का उठान लंबित है।