फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Committees will be formed in mandis, development will be done through market fees

Kaithal News: मंडियों में गठित होगीं समितियां, मार्केट फीस से होगा विकास

Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Committees will be formed in mandis, development will be done through market fees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि प्रदेश की सब्जी मंडियों में सब्जी की बिक्री पर लिए जाने वाला एक प्रतिशत एचआरडीएफ (हरियाणा रूलर डेवलपमेंट फंड) फीस निश्चित की जाएगी। अनाज मंडियों में समिति को गठन करके मार्केट फीस का कुछ हिस्सा उन्हें दिया जाएगा, ताकि छोटे-मोटे विकास कार्य वे खुद अपने स्तर पर करवा सकें।

इसके अलावा अनाज मंडियों के रखरखाव, साफ-सफाई का जिम्मा आढ़तियों की समितियों को दिया जाएगा। इसके लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। इन समितियों को मार्केट कमेटी फीस में से कुछ हिस्सा दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडलिंग चार्ज व आढ़तियों की ढाई प्रतिशत आढ़त का अधिकार हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत को दिया गया है। वे व्यापारियों से बातचीत कर इस संबंध में जो प्रस्ताव देंगे, उसे मंजूर किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल के अमृत पैलेस में हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत के संयोजन में भाजपा के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी वर्ग होता है। हरियाणा के विकास में व्यापारियों की अहम भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के हितों की रक्षा व कल्याणार्थ प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इसके साथ-साथ प्रदेश में इंस्पेक्टरी राज समाप्त करके कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है और व्यापार कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने के लिए फीस ऑनलाइन करवाई जाएगी। गोदामों के लिए हरियाणा में अलग से नीति बनाई जाएगी। जो शहर के अंदर आ गए हैं, उन गोदामों को बाहर बनाया जाएगा।

मैंने भी किया है आठ साल व्यापार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी आठ साल तक व्यापार किया है। वे व्यापारियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। प्रदेश के व्यापारी व्यापार करके टैक्स भी देते हैं। व्यापारियों के सलाह-मशवरे से जीएसटी लागू हुई है। व्यापारी कल्याण बोर्ड से व्यापारियों के नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है।
सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने सदा सरकार का सकारात्मक सहयोग किया है। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि व्यापारियों व किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि पूर्व की सरकारों में व्यापारियों से मोटी रकमें ली जाती थी, न देने पर फैक्टरियां बंद करवाकर शोषण किया जाता था, अब ऐसा नहीं है।

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत, बिट्टू छाबड़ा, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रभारी वेद फुला, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, धुम्मन सिंह किरमच, अमरजीत छाबड़ा, अमरनाथ भगत, सुरेश गर्ग नौच, मांगे राम जिंदल, प्रयाग राज बालू, रामकुमार गर्ग, सोहन ढुल, ओमप्रकाश, राजेश गोयल, राकेश सैनी, राजकुमार मक्कड़, कृष्ण गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed