फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commission agents hold meeting for paddy season, formulate a plan.

Kaithal News: धान के सीजन के लिए आढ़तियों की बैठक, बनाई रूपरेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Commission agents hold meeting for paddy season, formulate a plan.
कैथल। धान के सीजन को देखते हुए नई अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आढ़तियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने की। इस दौरान कृष्ण ने बताया कि धान के सीजन में खरीद भी गेहूं के सीजन के अनुसार होगी। फसल की तुलाई इलेक्ट्रिक कांटे से ही होगी। उन्होंने कहा कि मंडी से अनाज खरीद का समय सुबह 8.30 से शुरू होगा। कोई भी आढ़ती, परचेजर या मिल मालिक आदि इससे पहले न धान की खरीद करे और न ही बेचा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से खरीद की जाने वाली मोटी धान की भरती 37.5 किलो की होती है और खाली कट्टा 600 ग्राम को होता है। इस कारण प्रत्येक आढ़ती धान तोलते समय 38.1 किलो ही कट्टे समेत तोल करें। उन्होंने कहा कि बारीक धान कई मंडियों में बोरी समेत 51 किलो तोलते हैं लेकिन कैथल की मंडी में आढ़ती बारीक धान तोलते समय 50 किलो फसल के और 900 ग्राम बोरी यानी केवल 50.900 किलो ग्राम ही तोलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी आढ़ती के पास लगने के लिए कोई नया किसान आता है तो उससे पिछले आढ़ती की ओर से जारी नो ड्यूज की पर्ची अवश्य लें। बैठक में मंडी अमित मितल, मंडी चेयरमैन सत नारायण शर्मा, ईश्वर जैन, पवन कोटड़ा, पवन बंसल, श्रीचंद जैन, प्रवीण गर्ग, राकेश कुमार और धनी राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed