{"_id":"6975115f6921e912ad0701da","slug":"commission-agents-are-angry-due-to-low-commission-rates-kaithal-news-c-245-1-kht1009-144093-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आढ़त की दर कम मिलने से आढ़तियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आढ़त की दर कम मिलने से आढ़तियों में रोष
Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
पाई। आढ़तियों की ओर से प्रदेश सरकार से धान पर लगने वाली आढ़त देने की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद भी आढ़तियों में रोष है।
पाई मंडी के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने बताया कि सरकार की ओर से आढ़तियों को यह आढ़त 55 रुपये प्रत्येक क्विंटल देने की घोषणा की हुई है। परंतु इसके बावजूद सरकार की ओर से आढ़तियों को आढ़त 45.88 रुपये पैसे प्रति क्विंटल देने के घोषणा की है। यह आढ़तियों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि आढ़तियों को बाकी की रहती 9 रुपये 12 पैसे प्रति क्विंटल की आदत बाद में दे दी जाएगी, परंतु आढ़तियों को डर है की कही उनकी यह आढ़त खत्म ना हो जाए।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि आढ़तियों को सारी आढ़त, जो 55 रुपये प्रति कुंतल की बनती है, एकसाथ दी जाए। उन्होंने बताया कि पाई अनाज मंडी के आढ़तियों का लगभग एक करोड़ से अधिक सरकार की तरफ आढ़त के रूप में बकाया है, जिससे आढ़तियों को काफी परेशानी आ रही है। संवाद