फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Colonies clear the way for legalization

Kaithal News: खुशखबरी...शहर की 33 कॉलोनियों के वैध होने का रास्ता साफ

Sat, 03 Jun 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Colonies clear the way for legalization
नसीब सैनी
विज्ञापन

कैथल। लंबे समय से अवैध कॉलोनियों के वैध होने का इंतजार कर रहे 33 कॉलोनियों के लोगों के लिए खुशी की खबर है। नगर परिषद व डीटीपी कार्यालय ने इनके लिए आवश्यक सर्वे करके डीएमसी कार्यालय के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अब सरकार द्वारा इन कॉलोनियों को वैध करने की आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इसके अलावा शेष कॉलोनियों के लिए सर्वे का काम जारी है।
गौरतलब है कि सरकार ने पूर्व में डीटीपी कार्यालय के माध्यम से शहर की 49 कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रस्ताव पारित करने को नगर परिषद को निर्देश जारी किए थे। पार्षदों ने कई कॉलोनियों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि शहर में बहुत सी ऐसी हैं, जो सर्वे में शामिल कॉलोनियों से पहले बसी हुई हैं। पहले उन्हें वैध किया जाए। इस आपत्ति के बाद नप ने फिर से सर्वे करवाने की बात कही थी। इस तरह से शहर में अवैध कॉलोनियों की सूची 70 से अधिक पहुंच गई थी। इसके बाद सरकार ने निर्देश जारी किए कि डीटीपी कार्यालय से फिर से इन कालोनियों का सर्वे करवाया जाए।
विज्ञापन

इसी बीच फिर से सर्वे के खर्च पर सहमति न बन पाने के कारण मामला लंबे समय से लटका हुआ था। अब नगर परिषद व डीटीपी कार्यालय द्वारा सर्वे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए 33 कॉलोनियों की सूची तैयार की है। इस सूची में शामिल कॉलोनियों को वैध करने की सिफारिश करते हुए सूची डीएमसी कार्यालय के माध्यम से सरकार को भेज दी है। इनके वैध होने पर इनमें रहने वाले लोगों को अपनी जमीन की रजिस्टरी करवाने, उस पर लोन लेने आदि में आसानी रहेगी। इसके अलावा बिजली का कनेक्शन लेने की बात हो या अन्य सार्वजनिक सुविधाएं, वैध होने के बाद कॉलोनी वासियों को हर तरह की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है 33 कॉलोनियां-पंत नगर, अमृतसरिया डेरा, सैनी कॉलोनी, देवबन वाली गामड़ी, शुगर मिल कॉलोनी भाग-1, 2, 3 व 4, रणधीर कॉलोनी फेस 1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन 2, शहीदभगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन, ऑक्सफोर्ड कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन फेस-2 व 3, हरी नगर, जनकपुरी कॉलोनी एक्सटेंशन 1, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हैरिटेज स्कूल के निकट की कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, मलिकनगर, ओशोपुरम, खनौरी रोड, ओशोपुरम एक्सटेंशन, फ्रांसवाला रोड कॉलोनी, सच कैंटीन के पीछे की कॉलोनी, राधास्वामी सत्संग भवन नंबर दो कॉलोनी, पूनम एन्क्लेव सहित कुल 33 कॉलोनियों के नाम भेजे हैं।



शेष के लिए सर्वे जारी
नप के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 33 कॉलोनियों का सर्वे डीटीपी कार्यालय के साथ मिलकर पूरा करते हुए सरकार को सूची भेज दी है। इनको वैध करने की सिफारिश की है। शेष के लिए सर्वे जारी है। जैसे-जैसे सर्वे पूरा होगा, उसी अनुसार उनकी भी सिफारिश भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed