Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   College students participate in Rashtriya Unity Camp

Kaithal News: राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं ने लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
College students participate in Rashtriya Unity Camp
​शिविर में भाग लेने वाली छात्राएं प्रबंधन समिति पदा​धिकारियों व स्टाफ के साथ। विज्ञ​प्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. रश्मि और दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 10 से 16 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। शिविर में बीए द्वितीय वर्ष की स्वयंसेविका अंजली और खुशप्रीत शामिल रहीं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, आपसी सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और कविता पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं और प्रोग्राम ऑफिसर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तवर ने भी एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. दीपा और प्रो. सोनल भी मौजूद रहीं।

शिविर में भाग लेने वाली छात्राएं प्रबंधन समिति पदाधिकारियों व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

शिविर में भाग लेने वाली छात्राएं प्रबंधन समिति पदाधिकारियों व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed