फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold weather persists in the morning and evening, but the afternoon sun brings relief.

Kaithal News: सुबह-शाम ठंड बरकरार, दोपहर की धूप से मिली राहत

Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cold weather persists in the morning and evening, but the afternoon sun brings relief.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीरवार सुबह ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। सुबह के समय सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया, हालांकि करीब आठ बजे धूप निकलने के बाद ठंड से कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कम होगा।

मौजूदा ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान गेहूं की बढ़वार के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस तापमान पर पौधे मजबूत बनते हैं, फुटाव बेहतर होता है और दानों का विकास तेज गति से होता है। ठंड के कारण मिट्टी में नमी बनी रहती है, जो जड़ों के विकास में सहायक होती है तथा मिट्टी के कटाव को भी रोकती है। कृषि विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार गेहूं की पैदावार अच्छी रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए जरूरी है ठंडा मौसम

कृषि विभाग के डॉक्टर सतीश नारा ने बताया कि शीत ऋतु का ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए अत्यंत आवश्यक है। गेहूं की वृद्धि ठंड के मौसम में बेहतर होती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि दूसरी सिंचाई के समय पर्याप्त मात्रा में पानी दें। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल दो से तीन महीने बाद तना मजबूत और मोटा हो जाता है, जिससे वह अधिक पानी सहन करने में सक्षम हो जाती है। पर्याप्त सिंचाई और ठंडा मौसम पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। ठंडक बने रहने से पौधों का विकास तीव्र गति से होता है, जिससे अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ जाती है। मजबूत जड़ें ही बेहतर उत्पादन का आधार होती हैं और आने वाले समय में फसल की वृद्धि लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed