फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM is covering up the corruption of Yashi Company: Aditya

याशी कंपनी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे सीएम : आदित्य

Sun, 02 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
CM is covering up the corruption of Yashi Company: Aditya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे करने वाली याशी नामक कंपनी के खिलाफ सरकार की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कंपनी को बचाना, सरकार के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कंपनी पर 200 करोड़ जुर्माना लगाने के साथ उसे तत्काल काली सूची में डालने की मांग भी की है।

विधायक ने एक बयान जारी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि जिस याशी कंपनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे करने का ठेका दिया था। सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कंपनी सत्ताधारी दल के नेताओं और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के भ्रष्ट अफसरों के साथ साठगांठ करके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की सरपरस्ती में फल फूल रही है। इस कंपनी ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करके प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में तमाम तरह के ब्लंडर किए जिनका खामियाजा इस प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीखे तेवर में उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों को नकारकर इस कंपनी पर कार्रवाई नहीं कर रही।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय विभाग के भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रॉपर्टी आईडी सर्वें में भारी त्रुटियां होने के बावजूद सर्वें को सही घोषित करके साइन ऑफ सर्टिफिकेट जारी करवा कर याशी कंपनी को जनता के खजाने से 66 करोड़ रुपये की पेमेंट करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि जब मामला लोकायुक्त कोर्ट में गया तो तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर को मजबूर होकर 12 सितंबर 2023 को याशी कंपनी को ब्लैक लिस्ट करना पड़ा।


दूसरी ओर नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि याशी कंपनी की ओर से की जा रही अनियमितता पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। इसके तहत कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed