{"_id":"6691daae046ff874b80c1c37","slug":"cm-flying-raided-the-electricity-office-kaithal-news-c-18-1-knl1004-429660-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश
Sat, 13 Jul 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के बिजली दफ्तर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उपमंडल में पांच हजार से ऊपर की राशि के 5447 मीटर डिफाल्टर पाए गए जिन पर 24 करोड़ 37 लाख रुपये की डिफाल्टर राशि बकाया है। यह जानकारी टीम के प्रभारी डीएसपी रविंद्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह चेकिंग पूरे प्रदेश में की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक जनवरी से लेकर अब तक कितनी शिकायतें कार्यालय व कितनी शिकायतें सीएम विंडो के तहत प्राप्त हुईं। कितनी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है और कितनी बाकी हैं, जो बाकी हैं तो उनके पीछे क्या कारण हैं। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि टीम ने जानकारी ली कि नए कनेक्शनों के लिए कितने आवेदन आए और कितने स्थायी व कितने अस्थायी कनेक्शन जारी किए गए हैं। पांच हजार से अधिक बिल के कितने डिफाल्टर मीटर हैं और उनको काटा क्यों नहीं गया। कितने अस्थायी और स्थाई कनेक्शन काटे और जो लंबित हैं उनके पीछे क्या कारण हैं।
विज्ञापन
डीएसपी रविंद्र शर्मा यह भी ने बताया कि जांच के दौरान कलायत उपमंडल में पांच हजार से ऊपर की राशि के 5447 मीटर डिफाल्टर पाए गए जिन पर 24 करोड़ 37 लाख रुपये की डिफाल्टर राशि बकाया है। टीम में शामिल बिजेंद्र सहारण ने
बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश सूचनाएं लगभग दुरुस्त पाई गईं। जो कमियां पाई गई हैं उनको सूचीबद्ध करके मुख्यालय पहुंचा दिया जाएगा।