{"_id":"6349c83ffe144c42d61b5934","slug":"cm-flying-raid-caught-firecrackers-kaithal-news-knl1244885128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग का छापा, पकड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग का छापा, पकड़े पटाखे
विज्ञापन
07-कैथल। अंबाला रोड स्थित गोदाम में छापामारी करते सीएम फ्लाइंग की टीम।
- फोटो : Kaithal
कैथल। अंबाला रोड पर सुशील एंड ब्रदर्स नाम के पटाखा गोदाम में शुक्रवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग और अन्य विभागों की टीम ने छापामारी की। इस दौरान अवैध रूप से रखे करीब दो क्विंटल पांच किलो पटाखे बरामद किए गए। रात आठ बजे तक विस्फोटक सामान की तुलाई की गई। मामले में दमकल विभाग की ओर से पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा।
एसडीएम डा. संजय कुमार, फायर ऑफिसर सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक, सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शुक्रवार को दोपहर अंबाला रोड पर स्थित पटाखे के गोदाम में पहुंची। यहां गोदाम में क्षमता से अधिक पटाखे मिले। वहीं जांच के दौरान गोदाम में न तो आगजनी से निपटने के प्रबंध मिले और न ही नियामानुसार स्टॉक मिला।
फायर ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुशील एंड ब्रदर्स के गोदाम में छापामारी के दौरान पता चला कि 15 क्विंटल पटाखे रखने का लाइसेंस है, जबकि इसके अतिरिक्त दो क्विंटल से अधिक पटाखे पुराने साल के रखे मिले। इस स्टॉक को पिछले साल ही नियमानुसार खत्म किया जाना था। उन्होंने बताया कि सुशील एंड ब्रदर्स के खिलाफ अनाधिकृत स्टॉक को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यहां नियमानुसार फायर सेफ्टी उपाय भी नहीं मिले हैं। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।