{"_id":"6a9c6ca3d0156d248e0345e3","slug":"cloudy-skies-but-no-rain-humidity-caused-heavy-sweating-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154707-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बादल छाए पर नहीं हुई बारिश, उमस ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बादल छाए पर नहीं हुई बारिश, उमस ने छुड़ाए पसीने
Sun, 06 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शहर के करनाल रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को धूप से हल्की राहत तो मिली, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस ने बेहाल कर दिया। ठंडी फुहारों की आस लगाए बैठे लोगों को निराशा ही हाथ लगी और बादलों के बावजूद बारिश नहीं हुई।
हवा में नमी की मात्रा अत्यधिक दर्ज की गई है। वातावरण में 76 प्रतिशत उमस होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। उमस के कारण कूलर और पंखे भी केवल गर्म हवा फेंकते प्रतीत हुए, जिससे लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। उमस भरे इस मौसम ने कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान किया।