Climate improved, AQI reduced from 200 to 46
- फोटो : Kaithal
Link Copied
कैथल। बारिश से एक्यूआई स्तर सामान्य श्रेणी पर पहुंच गया है। बारिश से पहले जिले का एक्यूआई 150 से 200 के मध्य चल रहा था, जो सोमवार को घटकर 46 पर रह गया है। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से इंडेक्स का स्तर 200 के आसपास चल रहा था। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हानिकारक होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण आसमान में जमा प्रदूषण के कण खत्म हो गए। यही कारण है कि एक्यूआई स्तर 46 पर पहुंच गया है, जो सामान्य की श्रेणी में आता है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मुंह पर मास्क जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं तीन दिन से जारी रही बारिश के बाद सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर तक की दृश्यता रही। वाहन चालकों ने लाइटें जलाकर वाहन चलाए। दोपहर 12 बजे धूप निकली, जिसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं बच्चे व बुजुर्ग पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि कोहरा छाया रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को मौसम में फिर से बदलाव आया है। आगामी कई दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है। इससे गेहूं की फसलों को फायदा होगा। कोहरा छाने के बाद सर्दी लगातार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।