{"_id":"6499e255dff8f72aae0a4107","slug":"clerks-will-go-on-strike-on-july-5-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1051-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लिपिक पांच जुलाई को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लिपिक पांच जुलाई को करेंगे हड़ताल
Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के पार्क में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की राज्य व जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त बैठक का आयोजन किया। इसमें लिपिक वर्ग ने पांच जुलाई से होने वाली हड़ताल पर विस्तार से चर्चा की व आगामी रूपरेखा बनाई।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान राजेंदर ढुल व राज्य महासचिव कर्ण सिंह मोगा ने कहा कि बीते दिनों क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर लिपिक वर्ग ने वेतन न बढ़ाने पर 18 जून को करनाल के सेक्टर 12 में फव्वारा पार्क में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था।
उसके बाद शांति पूर्ण तरिके से फव्वारा पार्क से मुख्यमंत्री आवास की तरफ रोष प्रदर्शन करते हुए प्रस्थान किया। आंबेडकर चौक पर करनाल प्रशासन ने अवरोधक लगाकर भारी दलबल के साथ लिपिक वर्ग को वहीं पर रोक दिया, जिसके चलते लिपिक वर्ग ने प्रशासन की बात मानते हुए वहीं पर डेरा डाल लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के रूप में करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता तथा संजय भठला ने लिपिक वर्ग की बात सुनी। उन्होंने चार जुलाई 2023 तक लिपिक वर्ग के प्रतिनिधि मंडल को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलवाने का लिखित में आश्वासन दिया।
विज्ञापन
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की राज्य कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि यदि चार जुलाई 2023 तक लिपिक वर्ग के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री आवास पर मिलने के लिए नहीं बुलाया या फिर मिलने के बाद वार्ता असफल रहती है, तो दोनों ही स्थिति में पांच जुलाई 2023 से पूरे हरियाणा के लिपिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान मनीष सिंगला, एसोसिएशन के जिला महासचिव जगदीश फौजी, वरिष्ठ सदस्य मेवा राम, विकास चितारा व अजय जांगड़ा मौजूद रहे।