{"_id":"688d2d8287fb2c52820ff93d","slug":"clerk-arrested-for-taking-bribe-of-rs-22000-in-exchange-for-correcting-electricity-bill-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135666-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली बिल ठीक करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत लेता लिपिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली बिल ठीक करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत लेता लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन
- एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने कलायत में एसडीओ की मौजूदगी की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। बिजली बिल ठीक कराने के लिए 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जींद की टीम ने बिजली निगम के डीसी रेट पर नियुक्त लिपिक गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में टीम कैशियर हैप्पी को भी पूछताछ के लिए लेकर गई। यह कार्रवाई पिल्लूखेड़ा में तैनात जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर की गई।
बालू निवासी सुनील कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके चाचा का बिजली बिल बहुत ज्यादा होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। सरकार की स्कीम के तहत बिजली बिल ठीक करवाने के लिए एलडीसी गुलाब सिंह ने उनसे 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के अनुसार, पहली किस्त के तौर पर सुनील ने गुलाब सिंह को 8500 रुपये दिए थे।
गुलाब सिंह ने इनमें से 3600 रुपये का तो बिल जमा कर रसीद काट दी, लेकिन बाकी के 4900 रुपये अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद गुलाब सिंह ने बकाया 17 हजार रुपये शुक्रवार को लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इस पर एसीबी जींद की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ के समक्ष सुनील की ओर से ले गए 17 हजार रुपये के नोटों पर एक खास रंग लगाया और आरोपी को रुपये देने के लिए भेज दिया। सुनील दोपहर करीब दो बजे बिजली निगम पहुंचा और 17 हजार रुपये खिड़की पर बैठे गुलाब सिंह को देने लगा, लेकिन गुलाब सिंह ने रुपये कैशियर हैप्पी को देने के लिए कहा। हैप्पी ने रुपये लेकर 17 हजार रुपये की रसीद काट दी।
दो घंटे तक की छानबीन
मौके का इंतजार कर रही एसीबी की टीम ने कैशियर के कमरे में दबिश। टीम को 17 हजार रुपये की कटी रसीद मिली। वहीं, कैशियर रूम में ही मौजूद दो दिन पूर्व दिए गए बकाया 4900 रुपये में से 4400 रुपये गुलाब सिंह के पास से बरामद किए गए। एसीबी की टीम ने करीब दो घंटे तक छानबीन की वह मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके बाद दोनों आरोपी गुलाब सिंह और कैशियर हैप्पी को कैथल ले गई।