{"_id":"694c3641950b812b9804a0df","slug":"cleanliness-drive-launched-in-kyodak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-809098-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्योड़क में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्योड़क में चलाया सफाई अभियान
Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में एनएसएस यूनिट की ओर से एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चन्द्र के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार (पीजीटी गणित) और सहायक शिक्षक नरेश शर्मा ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। शिविर के अंतर्गत स्कूल प्रांगण, कक्षाएँ, हॉल, स्टोर रूम, मिड-डे-मिल रूम, स्टेडियम, लाइब्रेरी और लैब की साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और परिसर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन