फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleanliness drive conducted in Jawahar Park

Kaithal News: जवाहर पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Jawahar Park
02-कैथल। संत निरंकारी मिशन की ओर रविवार को जवाहर पार्क की झील से गंदगी निकाल कर स्वच्छता अभियान - फोटो : ramnagar
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इस मिशन के तहत रविवार को संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल और स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत जवाहर पार्क स्थित ऐतिहासिक वृद्धकेदार झील के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आयोजन में सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कई घंटों मेहनत करके झील के किनारों की सफाई की। उन्होंने एकजुट होकर गंदगी को इकट्ठा किया और उसे नगर परिषद् के वाहनों में डलवाया। ऐसा करके संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन जिला यूनिट के संयोजक राजिंदर जुनेजा, प्रदुमन भल्ला, अमिता और अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा की आसिम कृपा से हर वर्ष की भांति 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर संत निरंकारी मिशन की ओर से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

इस बार पूरे देश में लगभग 1600 स्थानों पर यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी रलमिलकर, साध संगत, भाई बहन ये सेवा कर रहें हैं। वहीं रविवार को भी जवाहर पार्क में संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल और स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने झील किनारे पड़ी गंदगी व कचरे को साफ किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को देशभर में फैलाकर लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को समझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे और कहा करते थे, स्वच्छता में भगवान का वास होता है। मिशन के संयोजकों का मानना था कि स्वच्छ जल से मन पवित्र होता है और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं।

इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब हम स्वच्छता बनाए रखेंगे, तो न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पूरे समाज और देश का भी स्वास्थ्य सुधरेगा। संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी इस पहल से समाज में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा मिले और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें। इस अभियान ने न केवल सरोवर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी पैदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed