{"_id":"6689cc0510f6b8a9c4028156","slug":"cleanliness-campaign-started-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425454-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में सफाई अभियान शुरू
Sun, 07 Jul 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। अब आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़े रहने के अंदेशे को लेकर नगर पालिका चीका ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए दो दर्जन मजदूर काम पर लगाए गए हैं।
सबसे पहले गंदे नालों की सफाई कराई जा रही है ताकि निकासी में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा ना हो। इसके साथ ही कचरा उठान में आधा दर्जन वाहन लगाए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार के दिशानिर्देश अनुसार नगर पालिका सचिव राजेश शर्मा ने सबसे पहले सफाई पर ध्यान फोकस किया है। लंबे समय से गंदे नाले अटे पड़े थे। इनकी सफाई पर दो दर्जन मजदूर लगाए गए हैं। नालों को गहराई तक साफ किया जा रहा है।
सफाई ठेकेदार राकेश कुमार ने बताया कि मजदूरों को प्रतिदिन का काम आवंटित किया गया है। जिससे जवाबदेही भी तय की गई है। उन्होंने बताया कि नालों से कीचड़ निकालने के साथ ही उठान के लिए भी अलग अलग टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही कचरा उठान के काम को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि बरसात में गलियों तालाब ना बनें। इसके प्रयास अधिक किए जा रहे हैं। सावन मास में अधिक बरसात के आसार को लेकर नपा ने नए पंप सेट तैयार कराए हैं, ताकि समय पड़ने पर इनसे निकासी का प्रबंध किया जा सके। पंप सेटों को चलाने के लिए भी कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को संबंधित स्थानों का जिम्मा पहले ही दे दिया गया है।