{"_id":"6ac3e5f23769fea10e016546","slug":"make-your-life-successful-by-following-the-ideals-of-lord-shri-ram-devendra-hans-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156111-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जीवन को बनाएं सफल : देवेंद्र हंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जीवन को बनाएं सफल : देवेंद्र हंस
विज्ञापन
राम लीला में प्रस्तुति देते हुए कलाकार। संवाद
कैथल। जय मां बाहरवाली रंगमंच क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार रात बाली वध और सीता हरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ हलका गुहला विधायक देवेंद्र हंस, विधायक के कार्यालय प्रभारी पाली सैनी, राहुल राणा, युवा समाजसेवी संदीप सैनी, पार्षद जितेंद्र शर्मा, अमित सैनी, अनिल शर्मा और ओमप्रकाश सैनी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी श्रीराम ने धर्म और मर्यादा का मार्ग नहीं छोड़ा। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने रामलीला आयोजन के लिए क्लब सदस्यों को बधाई दी।
मंचन में पहले बाली वध का प्रसंग दिखाया गया। सुग्रीव और बाली के बीच संघर्ष के बाद सुग्रीव ने श्रीराम की शरण ली। श्रीराम ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच युद्ध हुआ और श्रीराम के बाण से बाली का वध हो गया। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
इसके बाद सीता हरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। मारीच स्वर्ण मृग का रूप लेकर पंचवटी पहुंचा। सीता के आग्रह पर श्रीराम उसके पीछे गए। मारीच ने श्रीराम की आवाज में पुकार लगाई जिसके बाद लक्ष्मण भी कुटिया से बाहर चले गए। इस दौरान रावण साधु का वेश धारण कर वहां पहुंचा और छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। सीता की व्याकुलता और रावण के संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
मंच संचालन राजू पंडित सीवन ने किया। इस दौरान आजाद सुरेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, विक्रम सैनी सहित क्लब के सदस्य और काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।