{"_id":"6ac3e4d9d57bce2f810c5b73","slug":"inld-workers-staged-a-protest-in-cheeka-over-paddy-procurement-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156121-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में धान खरीद के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में धान खरीद के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामपाल माजरा इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए।
गुहला चीका। धान खरीद सीजन के बीच किसानों को आ रही परेशानियों के लिए सोमवार को इनेलो ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अन्य कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के लिए राज्यपाल के नाम मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश के माध्यम से एक को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व जिला प्रधान अनिल तंवर, हल्का अध्यक्ष बलकार बल्लू, युवा हल्का अध्यक्ष नवदीप सीड़ा ने मंडियों में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और धान खरीद से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में पीआर (मोटा धान) की सरकारी खरीद के दौरान भारी गड़बड़ी और लूटपाट की जा रही है। धान में नमी के नाम पर मनमाने कट लगाए जा रहे हैं जिससे किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। माजरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार की ओर से पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन मंडियों में नमी का बहाना बनाकर किसानों का धान 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जा रहा है। कई जगहों पर बिना इलेक्ट्रॉनिक मीटर की जांच के ही धान में नमी बता दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद एजेंसियों और राइस मिलर्स की आपसी मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है, जो बाद में इसी धान को एमएसपी पर खपाते हैं।
माजरा ने कहा कि इस बार धान बेचने पर जिले की पाबंदी लगा दी गई है। इसके तहत किसान अपने ही जिले में फसल बेच सकता है। उन्होंने कहा कि बरसों से कैथल जिले के दर्जनों गांवों के किसान अपनी धान बेचने के लिए नजदीक के दूसरे जिले में लगते शहरों में जाते रहे हैं लेकिन इस बार इन किसानों के गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरसेक के सैटेलाइट सर्वे में पोर्टल पर दर्ज फसल और खेत में खड़ी फसल का मिलान (मिसमैच) न होने के कारण प्रदेश के हजारों किसानों का गेट पास नहीं कट रहा है। सरकार को इस त्रुटि का त्वरित समाधान करना चाहिए। इस दौरान रामपाल माजरा ने 27 सितंबर की नूंह रैली को सफल बनाने के हलका गुहला के इनेलो कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर भूपेंद्र जैलदार, रामेश्वर पहलवान, बलजिंदर सिंह सिधू सदहरेडी, दौलत राम गुर्जर, रतना भागल, जगमोहन सिंह, सहाब सिंह संधू, सुरजीत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।