फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   500 patients examined at health camp; 15 showed potential symptoms of TB.

Kaithal News: स्वास्थ्य शिविर में 500 मरीजों की जांच, 15 में टीबी के संभावित लक्षण मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
500 patients examined at health camp; 15 showed potential symptoms of TB.
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी।
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब 500 मरीजों की जिला कैथल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच की और मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में स्त्री रोग, नेत्र रोग, छाती रोग और एमडी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों की खून, पेशाब, छाती के एक्स-रे और ईसीजी सहित विभिन्न जांच की गईं। करीब 75 लोगों की मौके पर ही आभा आईडी बनाई गई जबकि अंत्योदय परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी की गई। शिविर में करीब 75 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए जिनमें 15 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए। संबंधित लोगों को आगे की जांच एवं आवश्यक उपचार के लिए सलाह दी गई। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन कैथल डॉ. रेनू चावला के मार्गदर्शन और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रोहित नैन, डॉ. अंकित, डॉ. मोहित वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह, तकनीकी अधिकारी होशियार सिंह सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। लोक संपर्क विभाग हरियाणा की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed