फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers blocked the Pundri-Rajaund road after paddy procurement failed to take place.

Kaithal News: धान की खरीद न होने पर किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the Pundri-Rajaund road after paddy procurement failed to take place.
- पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगाए किसानों को समझाते पुलिस विभाग के अ​धिकारी। किसान
पाई। अनाज मंडी पाई में धान की फसल की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने रविवार को पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि वे कई दिनों से मंडी में अपनी धान की फसल लेकर बैठे हैं। फसल में नमी निर्धारित मानक के अनुसार होने के बावजूद खरीद नहीं की जा रही। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय सिंह, डीएसपी सुशील कुमार और पूंडरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों को बताया कि उनकी धान की फसल में नमी 17 प्रतिशत से कम है। इसके बावजूद खरीद में देरी की जा रही है। किसानों का कहना था कि सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन मंडी में सफाई और सुखाई हुई धान की फसल को भी कम दाम पर खरीदने की बात कही जा रही है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर अपनी फसल नहीं बेचेंगे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी और उन्हें जल्द खरीद करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम मंडी के अंदर किसानों की धान की ढेरियां देखने पहुंचे। इस दौरान मार्केट कमेटी पाई के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा और सचिव जोगेंद्र सिंह पेसिया भी बाहर आए। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष मंडी में खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को रखा।
विज्ञापन


एसडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को किसानों की फसल की खरीद शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडी में धान की खरीद शुरू हुई। खरीद शुरू होने पर किसानों ने जाम खोल दिया और आवागमन बहाल हो गया। किसानों ने कहा कि उनकी फसल की खरीद निर्धारित समर्थन मूल्य पर समय पर की जानी चाहिए, ताकि उन्हें मंडी में कई दिनों तक इंतजार न करना पड़े।

- पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगाए किसानों को समझाते पुलिस विभाग के अधिकारी। किसान

- पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगाए किसानों को समझाते पुलिस विभाग के अधिकारी। किसान

- पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगाए किसानों को समझाते पुलिस विभाग के अधिकारी। किसान

- पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगाए किसानों को समझाते पुलिस विभाग के अधिकारी। किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed