फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cleaning exercise before monsoon

Kaithal News: मानसून से पहले सफाई की कवायद

Fri, 03 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cleaning exercise before monsoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने शहर में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए बरसाती नालों और नालियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जमा गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

नगरपालिका के फील्ड असिस्टेंट मदन शर्मा, को-ऑर्डिनेटर प्रकाश और सफाई दरोगा ईसम सिंह ने बताया कि नपाध्यक्ष रेखा रानी और नपा सचिव जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कार्य के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर जैसी मशीनों की मदद ली जा रही है, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नालों और नालियों की गहन सफाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पानी का प्रवाह सुचारु बना रहे और ओवरफ्लो की स्थिति न बने। इससे घरों और दुकानों में पानी घुसने की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी टीमों का गठन भी किया गया है, जो जल निकासी व्यवस्था पर नजर रखेंगी। जहां कहीं भी अवरोध या जाम की स्थिति सामने आएगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए भी हेल्पलाइन व्यवस्था को सक्रिय किया गया है।


अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे नालों और नालियों में कचरा न डालें, क्योंकि इससे जल निकासी बाधित होती है और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में जनसहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed