{"_id":"68e56784f285492bba0b59ac","slug":"cleaning-at-the-bus-stand-has-stopped-causing-inconvenience-to-passengers-kaithal-news-c-245-1-kht1002-138922-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस स्टैंड पर सफाई ठप, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस स्टैंड पर सफाई ठप, यात्री हो रहे परेशान
Wed, 08 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
07kht_1बस स्टैंड केे शौचालयों में ओवरफ्लो होते बेसिन।
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, शौचालयों से बदबू आती है और यात्री नाक पर रुमाल रखकर सफर करने को मजबूर हैं। हर दिन हजारों लोग यहां से बसों में सवार होते हैं, लेकिन स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब है। जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। इसका शहर की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
बस स्टैंड परिसर में नालियां जाम हैं, फर्श पर कीचड़ और कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। खाने-पीने की दुकानों के आसपास गंदगी फैली रहती है, जिससे मच्छर और मक्खियों की भरमार हो गई है। बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं।
बस स्टैंड के शौचालयों की सफाई करीब एक महीने से नहीं की गई है। टैंक ओवरफ्लो रहते हैं और पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को मजबूरन गंदे शौचालयों का उपयोग करना पड़ता है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
यात्री राजेश कुमार ने बताया कि वह रोज कैथल से करनाल बस से जाते हैं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है और बदबू के कारण यहां खड़ा होना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
अपने बच्चों के साथ बस में सफर करने आई अनिता देवी ने कहा कि शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि अंदर जाना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चों के लिए साफ पानी भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस पर ध्यान देने की अपील की।
बस स्टैंड में चाय की दुकान चलाने वाले सुरेश बंसल ने बताया कि वे हर रोज परिसर में सफाई की मांग करते हैं। दुकान के सामने कूड़ा फेंका जाता है और कई बार उन्हें खुद झाड़ू लगानी पड़ती है। सफाई कर्मचारी कभी-कभी ही आते हैं और वह भी औपचारिकता निभाने। दुकानदार मोनू ने कहा कि गंदगी के कारण ग्राहक भी कम आ रहे हैं और मच्छरों की समस्या है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
बस अड्डा परिसर में अव्यवस्थाओं को जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा। शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी और यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -निरंजन तंवर, डीआई, सामान्य बस स्टैंड

07kht_1बस स्टैंड केे शौचालयों में ओवरफ्लो होते बेसिन।- फोटो : स्वयं